भारत

“उत्तराखंड की ये भूमि, हमारी देवभूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से भरी हुई है…”: उत्तराखंड दौरे पर PM Modi

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां गंगा के शीतकालीन निवास मुखवा में स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाने के दौरान उनके बीच पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने मां गंगा के शीतकालीन निवास मुखवा में स्थानीय लोगों की प्रदर्शनी का दौरा किया और उत्तराखंड के हरसिल में ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई.

 

यहां आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “मैं माणा गांव में कुछ दिन पहले हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त करता हूं. मैं दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. संकट की इस घड़ी में देश ने जो एकजुटता दिखाई है, उससे पीड़ित परिवारों को बहुत हौसला मिला है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “उत्तराखंड की ये भूमि, हमारी देवभूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से भरी हुई है. चारों धामों और अनंत तीर्थों से धन्य, जीवनदायिनी मां गंगा के इस शीतकालीन स्थल पर आज एक बार फिर आकर और आप सभी से मिलकर मैं धन्य हो गया हूं…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “उत्तराखंड की प्रगति के लिए यहां नए रास्ते खुल रहे हैं. जिन आकांक्षाओं के साथ उत्तराखंड का जन्म हुआ था, उत्तराखंड के विकास के लिए हमने जो संकल्प लिए थे, वह संकल्प आज नई सफलताओं की ओर बढ़ते हुए सिद्ध हो रहे हैं. शीतकालीन पर्यटन इस दिशा में एक और बड़ा महत्वपूर्ण कदम है, इसके जरिए उत्तराखंड की आर्थिक संभावनाओं को साकार करने में मदद मिलेगी, मैं इसके लिए उत्तराखंड सरकार को बधाई देता हूं.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “उत्तराखंड के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम अपने पर्यटन क्षेत्र में विविधता लाएं, इसे बारहमासी, 365 दिन बनाएं. मैं चाहता हूं कि उत्तराखंड में कोई भी मौसम हो, कोई ऑफ-सीजन नहीं होना चाहिए… हर मौसम में पर्यटन चालू रहना चाहिए.”

 

केदारनाथ रोपवे पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए हमारी डबल इंजन सरकार मिलकर काम कर रही है. चार धाम ऑल वेदर रोड, आधुनिक एक्सप्रेसवे, राज्य में रेलवे, विमान और हेलीकॉप्टर सेवाओं का विस्तार, 10 सालों में उत्तराखंड में तेजी से विकास हुआ है. कल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड के लिए केदारनाथ रोपवे परियोजना और हेमकुंड रोपवे परियोजना को मंजूरी दी है…”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button