ताज़ा खबरें

उज्जैन में दो कारों के बीच टक्कर से फूटी गैस पाइप लाइन, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो

उज्जैन: यह वीडियो उज्जैन शहर के माधव नगर थाना क्षेत्र का है जहां एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी. यह घटना CCTV में कैद हो गई.

CCTV में कैद इस वीडियो के मुताबिक एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी जोर दार थी की इसकी वजह से इलाके की गैस पाइप लाइन फट गई. हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया.

 

हालांकि माधवनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त कराने का प्रयास किया. साथ ही गैस लाइन फूटने के बाद तुरंत अवंतिका गैस एजेंसी को बुलाया गया. राहत की बात यह है कि इस हादसे में अबतक कोई हताहत नहीं हुई है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button