ताज़ा खबरें

इतिहास में पहली बार लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, NDA के ओम बिरला तो INDIA की तरफ से के. सुरेश होंगे आमने-सामने

इतिहास में पहली बार लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, NDA के ओम बिरला तो INDIA की तरफ से के. सुरेश होंगे आमने-सामने

लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए आम सहमति नहीं बन पाने पर इतिहास में पहली बार 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने जा रहा है। NDA की तरफ से ओम बिरला ने नामांकन दाखिल किया है, वहीं विपक्ष के INDIA गठबंधन की तरफ से के. सुरेश ने नामांकन भरा है।

भाजपा सांसद ओम बिड़ला ने 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। एनडीए ने ओम बिड़ला को मैदान में उतारा है, इंडिया ब्लॉक ने स्पीकर के पद के लिए कांग्रेस सांसद के सुरेश को मैदान में उतारा है। कांग्रेस सांसद के सुरेश ने 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

इंडिया ब्लॉक द्वारा के सुरेश को लोकसभा पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद पीयूष गोयल ने कहा, “उन्होंने कहा कि पहले डिप्टी स्पीकर के लिए नाम तय करो फिर हम स्पीकर उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। हम ऐसी राजनीति की निंदा करते हैं। एक अच्छी परंपरा होती कि स्पीकर सर्वसम्मति से चुना जाता। स्पीकर किसी पार्टी या विपक्ष का नहीं होता, वह पूरे सदन का होता है। इसी तरह डिप्टी स्पीकर भी किसी पार्टी या समूह का नहीं होता, वह पूरे सदन का होता है और इसलिए सदन की सहमति होनी चाहिए। ऐसी शर्तें कि कोई खास व्यक्ति या खास पार्टी का ही डिप्टी स्पीकर हो, लोकसभा की किसी भी परंपरा में फिट नहीं बैठतीं।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button