मनोरंजन

“इंडियाज गॉट लेटेन्ट” विवाद के बाद आशीष चंचलानी ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

“इंडियाज गॉट लेटेन्ट” के विवाद के बाद आशीष चंचलानी ने इन्स्टाग्राम पर अपना पहला वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैन्स से फिर से वीडियो बनाने के लिए सपोर्ट करने का आग्रह किया. जहाँ एक ओर सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को अपना शो फिर से शुरू करने की अनुमति दी तो वहीँ दूसरी ओर आशीष ने विवाद के बीच अपने फैन्स को वीडियो के साथ मेसेज दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashish Chanchlani (@ashishchanchlani)

सोमवार को आशीष ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए फैन्स को  उन्हें और उनके परिवार को अपनी प्रार्थनाओं में रखने का आग्रह किया। यूट्यूबर ने भावुक होते हुए कहा की, “हैलो दोस्तों, आप लोग कैसे हो, मुझे पता है, आपके मैसेज पढ़े मैंने, चल रहा है. मैंने सोचा स्टोरी पर आपसे बात करूँ लेकिन अब समझ नहीं आ रहा क्या कहूँ. लड़ लेंगे सिचुएशन से, देखे हैं ऐसे टफ टाइम्स, इससे भी कुछ नया सीख लेंगे”.

आशीष ने आगे बोलते हुए कहा कि “मैं आप सबसे बस यहीं अनुरोध करता हूं कि मेरे परिवार और मुझे अपनी प्रेयर्स में रखना. जब भी मैं वापस आऊं, मेरा काम थोड़ा इधर-उधर हो गया होगा, लेकिन तब भी सपोर्ट करना। मैं कड़ी मेहनत करूंगा, जैसे मैंने हमेशा कड़ी मेहनत की है. बस ध्यान रखिए सब लोग अपना” .

इस वीडियो के रिलीज़ होते ही सभी फैन्स ने उनको सपोर्ट दिखाते हुए कमेंट करना शुरू कर दिया. कई यूजर ने यह भी कमेंट किया की उन्हें पता है आशीष की कोई गलती नहीं है इसलिए वो आशीष के साथ है. वहीँ कुछ यूजर्स ने यह तक भी कहा आशीष यह वक्त भी गुजर जायेगा, इश्वर पर विश्वास रखो.

आखिर क्या है पूरा मामला?

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ समय रैना का कॉमेडी शो है जहाँ माता-पिता पर किये गए बयान के बाद से ही जमकर विवाद हो रहा है. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’  का यह एपिसोड 8 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था. और एपिसोड के ऑन एयर होने के बाद ही इस शो पर FIR फाइल हुई.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button