IPL 2024खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2024: राजस्थान की टीम से भिड़ेगी मुंबई की पलटन, दोनों के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला आज

आईपीएल 2024: राजस्थान की टीम से भिड़ेगी मुंबई की पलटन, दोनों के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला आज

 

आईपीएल 2024 का 38वां मुकाबला राजस्थान और मुंबई की टीमों के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों के बीच हुई पिछली भिड़ंत में राजस्थान ने मुंबई को उसके घर में छह विकेट से हराया था। अंक तालिके में राजस्थान की टीम के 12 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर हैं जबकि मुंबई की टीम 6 अंकों के साथ सातवें पायदान पर है।

बता दें कि इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर,  रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, कुलदीप सेन/संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। [इम्पैक्ट सब: नांद्रे बर्गर/केशव महाराज]

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा,  टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह। [इम्पैक्ट सब: आकाश मधवाल]

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button