IPL 2024खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2024 का दूसरा डबल हेडर आज, RR बनाम LSG के बीच होगा पहला मुकाबला, तो शाम में GT से भिड़ेगी MI की टीम  

आईपीएल 2024 का दूसरा डबल हेडर आज, RR बनाम LSG के बीच होगा पहला मुकाबला, तो शाम में GT से भिड़ेगी MI की टीम  

 

आईपीएल 2024 के 17वें सीजन का पहले सुपर संडे में शनिवार की ही तरह एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। जहां पहला मुकाबला दिन में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीमों का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सामना होगा।

दिन पहला मुकाबला – राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच दोपहर 3:30 से खेला जाएगा  होगा।

दूसरा मुकाबला- मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच शाम 7:30 बजे से होगा।

 

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स संभावित प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर और कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, शुभम दुबे, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा।

लखनऊ सुपरजायंट्स: केएल राहुल (विकेटकीपर और कप्तान)क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पड्डिकल, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोयनिस, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक और मोहसिन खान।
इम्पैक्ट- आयुष बडोनी, शिवम मावी।

 

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह ओमरजई/केन विलियम्सन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर),  तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, 7 रोमारियो शेफर्ड/मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा/क्वेना मफाका/ल्यूक वुड, कुमार कार्तिकेय/आकाश मधवाल।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button