IPL 2023खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2023: मोहाली में होगा पंजाब और लखनऊ की टीमों के बीच मुक़ाबला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2023: मोहाली में होगा पंजाब और लखनऊ की टीमों के बीच मुक़ाबला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 

आईपीएल सत्र 2023 का 37वां मैच आज यानी 28 अप्रैल को खेला जाएगा। यह मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों के बीच यह मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। 

आईपीएल के इस सीज़न दोनों टीमों का यह दूसरी बार आमना सामना होगा। दोनों टीम पहली बार साल 2022 में भिड़ी थी। उस मुकाबले में केएल राहुल की जायंटस किंग्स पर भारी पड़ी थी। क्विंटन डी कॉक ने 37 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली थी। लखनऊ ने इस मैच में शानदार जीत दर्ज की थी. दूसरी बार इस साल दोनों टीमें भिड़ी, जिसमें पंजाब ने शानदार जीत दर्ज की. इस हिसाब से दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर है।  

इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी। इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं। यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं।

 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (c), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (w), आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, अमित मिश्रा, आवेश खान, रवि बिश्नोई

पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन: मैट शॉर्ट, शिखर धवन, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, हरप्रीत सिंह, सैम क्यूरन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button