ताज़ा खबरें

अमूल ने बढ़ाये दूध के दाम, 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए दूध के दाम

अमूल ने बढ़ाये दूध के दाम, 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए दूध के दाम

 

आम आदमी की जेब पर एक बार फिर मेहगाई की मार पड़ी है। गुजरात को ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड ने अमूल पाउच दूध की कीमतों में इजाफा किया है। अमूल दूध की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गयी है।

 

बढ़े हुए दाम के साथ अब अमूल ताजा 500 ml की कीमत 27 रुपये होगी जबकि अमूल ताजा एक लीटर की कीमत 54 रुपये कर दी गई है। वहीं अमूल ताजा 2 लीटर पैक की कीमत अब 108 रुपये होगी।

बता दें कि अमूल ने पिछले साल अक्तूबर में भी कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। कहा गया था कि कीमतों में यह वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है।

गौरतलब है कि पशु चारे और पशु आहार की कीमतों में इज़ाफ़े और कोरोना के दौर में दूध न बिकने पर पशुपालकों द्वारा पशुओं की संख्‍या कम कर देना है। साल 2021 के मुकाबले साल 2022 में पशु आहार की लागत में 20 फीसदी की वृद्धि हो गई। खली, बिनौली, चूरी और फीड के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। यही नहीं सूखे और हरे चारे की कीमतों में भी भारी इजाफा हुआ है। इन्हीं सब कारणों के चलते दूध की कीमतों में इज़ाफ़ा हुआ है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button