ताज़ा खबरें

अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए जारी हुआ एक और तालिबानी फरमान, NGO में महिलाएं नहीं कर सकेंगी नौकरी

अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए जारी हुआ एक और तालिबानी फरमान, NGO में महिलाएं नहीं कर सकेंगी नौकरी

अफगानिस्तान में महिलाओं के खिलाफ एक और तालिबानी फरमान जारी हो गया है। तालिबान ने आदेश जारी किया है कि तालिबान के किसी भी राष्ट्रीय या विदेशी गैर सरकारी NGO में महिलाओं को काम पर नहीं रखने का आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि महिलाओं को काम पर रखने वाले सभी राष्ट्रीय और विदेशी गैर सरकारी समूहों को बंद कर दिया जाएगा।

यह फैसला उस आदेश के दो साल बाद आया है, जिसमें तालिबान ने एनजीओ को महिलाओं को काम पर रखने से इसलिए मना कर दिया था, क्योंकि कथित तौर पर उन्होंने इस्लामी हिजाब सही तरीके से नहीं पहना था।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान द्वारा रविवार रात को प्रकाशित एक पत्र में अफगानिस्तान के अर्थव्यवस्था मंत्रालय ने चेतावनी दी कि नवीनतम आदेश का पालन न करने पर गैर सरकारी संगठनों को अफगानिस्तान में काम करने का लाइसेंस खोना पड़ेगा। मंत्रालय ने कहा कि वह राष्ट्रीय और विदेशी संगठनों द्वारा की जाने वाली सभी गतिविधियों के पंजीकरण, समन्वय, नेतृत्व और पर्यवेक्षण के लिए जिम्मेदार है। 

तालिबान ने फरमान दिया है कि देश में काम कर रहीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एनजीओ अफगान महिलाओं को बिल्कुल भी नौकरी पर न रखें। इसके पीछे की चौंकाने वाली वजह भी सामने आई है। तालिबान का मानना है कि महिलाएं नौकरी के दौरान हिजाब सही तरीके से नहीं पहन रही हैं। इसलिए उन्हें नौकरी ही देना बंद कर दें। इससे पहले तालिबान ने कहा था कि महिलाओं के कमरों में खिड़कियां नहीं होनी चाहिए, अगर है भी तो वो खिड़की बंद कर दी जाए।

तालिबान ने दो साल पहले भी सभी एनजीओ को अफगान महिलाओं को रोजगार देने से मना किया था, जिसके बाद उसका यह कदम सामने आया है।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button