ताज़ा खबरें

अनंत-राधिका की प्री वेडिंग सेरेमनी के लिए जामनगर में लगा सितारों का जमावड़ा

नई दिल्ली: अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी में मानों क्रिकेट जगत का मेला लगा है. जामनगर में आज अनंत अंबानी और राधिक मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, ड्वेन ब्रावो सहित दुनिया भर के कई स्टार खिलाड़ी पहुंचे हैं. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी इसी साल एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ विरेन मर्चेंट और उद्यमी शैला मर्चेंट की छोटी बेटी राधिका मर्चेंट से शादी करेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NewsMobile (@newsmobileindia)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NewsMobile (@newsmobileindia)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NewsMobile (@newsmobileindia)

इस प्री वेडिंग सेरेमनी में क्रिकेट खिलाड़ियों के अलावा मशहूर उद्योगपति और बॉलीवुड सितारे भी शिरकत कर रहे हैं. 3 दिवसीय प्री वेडिंग फंक्शन एक मार्च से शुरू हो रहा है जिसमें हॉलीवुड पॉप आइकन रिहाना परफॉर्म करेंगी. पहले दिन के जश्न के लिए ‘एन इवनिंग इन एवरलैंड’ में मेहमान एलिगेंट कॉकटेल ड्रेस में दिखाई देंगे. दूसरे दिन, मेहमान ‘जंगल फीवर’ के सुझाए गए ड्रेस कोड के साथ ‘ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ में हिस्सा लेंगे. यह कार्यक्रम जामनगर में एक आउटडोर एनिमल रेस्क्यू और रिहैबिलिटेशन सेंटर में होगा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button