ताज़ा खबरें

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शाही शादी का निमंत्रण कार्ड हुआ वायरल, देखें वीडियो

नई दिल्ली: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी अपने आप मे ही एक सुर्खी बनी हुई है. चाहे वह शादी के पहले के रॉयल्टी और लग्जरी फंक्शन हों या फिर ईवेंट में आए सिलेब यह सब सुर्खियों के हिस्से हैं वहीं अब इनकी शादी का कार्ड भी चर्चा में है. कार्ड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लाल कोठरी में रखे गए शादी के निमंत्रण में एक चांदी का मंदिर शामिल है जिसमें भगवान गणेश और राधा कृष्ण की सुनहरी मूर्तियां जटिल रूप से रखी गई हैं. इसमें मिठाई और ड्राई फ्रूट्स के साथ निमंत्रण कार्ड वाला एक चांदी का डिब्बा भी शामिल है.

अंबानी परिवार ने उत्सव को व्यक्तिगत स्पर्श देते हुए अपने मेहमानों को एक हस्तलिखित नोट भी भेजा है. चुनिंदा VVIP और VIP मेहमानों को यह कार्ड भेजा गया है.

 

अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान सहित अन्य मेहमानों को एक अलग निमंत्रण मिला है. इस शादी के निमंत्रण में एक विशाल चांदी का मंदिर नहीं बल्कि एक यात्रा मंदिर शामिल है. यह यात्रा मंदिर भी चांदी से बना है और इसके अंदर सोने की मूर्तियां रखी हुई हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button