भारत

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, महिलाओं ने किया पुलिस की गाड़ी का घेराव

उत्तराखंड: ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को लेकर लोगों में आक्रोष की लहर है. कुछ दिन पहले लापता हुई अंकिता के शव की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. वहीं इस हत्याकांड में आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मामला ऋषिकेश का है जहां 19 वर्षीय अंकिता भंडारी कुछ दिन पहले लापता हो गई थी. इस हत्याकांड में पुलिस ने सफलता पाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन आरोपियों को ले जाते वक्त महिलाओं का आरोपियों के प्रति आक्रोष काफी बढ़ गया जिसके चलते उन्होंने पुलिस की गाड़ी का घेराव कर लिया. बता दें कि 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट कि हत्या के मामले में पुलिस ने रिसॉर्ट के मालिक पुलकित सहित 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.

 

देहरादून DGP अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, बच्ची 5-6 दिन पहले लापता हो गई थी. रिसॉर्ट का क्षेत्र नियमित पुलिस थाना क्षेत्र में नहीं आता है. यहां पटवारी पुलिस व्यवस्था है और उसके तहत FIR दर्ज की गई, जो रिजॉर्ट के मालिक की ओर से किया गया था. कल ज़िला अधिकारी द्वारा यह मामला लक्ष्मण झूला पुलिस को सौंपा गया. 24 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया गया. इसमें रिजॉर्ट का मालिक आरोपी निकला. मालिक पुलकित समेत 3 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button