ताज़ा खबरेंमौसम

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फटे बादल, कई लोग बहे, मची भारी तबाही

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फटे बादल, कई लोग बहे, मची भारी तबाही

 

देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश कहर बनकर बरस रही है। राष्ट्रीय राजधानी के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में बादल फटने से भारी तबाही का मंजर देखने को मिला है। बदल फटने से हिमाचल और उत्तराखंड से कई लोगों के मरने वहीं कई लोगों के लापता होने की खबरे सामने आयी हैं।

हिमाचल प्रदेश में 30 लोग हुए लापता 

हिमाचल के कुल्लू के निरमंड में बादल फटने के बाद बागी पुल के आसपास गाड़ियां और मकान बह गए हैं।वहीं, मनाली में ब्यास नदी ने फिर अपना रास्ता बदला है और हाईवे पर आ गई है और यहां पर आलू ग्राउंड में पानी भर गया है। इसी तरह चंडीगढ़ मनाली हाईवे जगह-जगह लैंडस्लाइड के चलते बंद है.प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटे हैं और अब तक कुल 30 लोग लापता हैं।  जानकारी के अनुसार, शिमला से 100 किमी दूर रामपुर के झाकड़ी में बादल फटा है। बादल फटने के बाद रामपुर के झाकड़ी में समेज खड्ड में बाढ़ आ गई। गुरुवार सुबह यह घटना पेश आई है। शिमला जिला आपदा प्रबंधन की तरफ से यह सूचना मिली है।

उत्तराखंड में 3 की हुई मौत

वहीं उत्तराखंड में बुधवार को दो अलग-अलग जगह बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। टिहरी के घनसाली में बादल फटने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक शख्‍स घायल है। इसके अलावा केदारनाथ पैदल मार्ग में भीम बली के गदेरे में बादल फटने की घटना के बाद करीब 150 से 200 लोग फंस गए हैं। टिहरी जनपद के घनसाली में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई है और एक अन्य  घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक, घनसाली विधानसभा क्षेत्र के जखन्याली में नौताड़ गदेरे में बादल फटने से गदेरे के पास एक होटल बह गया और मुयालगांव में घनसाली-चिरबिटिया मार्ग को जोड़ने वाली पुलिया बह गई. यहां एक ही परिवार के तीन लोगों के लापता होने की खबर थी जिनमें दो लोगों के शव बरामद कर लिये गए हैं. एक व्यक्ति घायल है. मृतक पति-पत्नी हैं जबकि घायल उनका बेटा बताया जा रहा है

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कराईकल, पुडुचेरी, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, केरल, माहे, कोंकण और गोवा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

IMD ने यह भी जानकारी दी है कि 1 अगस्त से 3 अगस्त तक मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। गोवा और कोंकण में 1 अगस्त से 3 अगस्त तक कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी. 1 अगस्त से 3 अगस्त तक छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी इसी तरह की मौसमी स्थिति रहने की संभावना है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button