संसद में हुआ हंगामा, 20 दिसंबर सुबह 11 बजे तक स्थगित हुई राज्यसभा और लोकसभा की कार्रवाई

संसद में हुआ हंगामा, 20 दिसंबर सुबह 11 बजे तक स्थगित हुई राज्यसभा और लोकसभा की कार्रवाई
संसद की कार्रवाई आज भी हंगामे की भेंट चढ़ गयी। शीतकालीन सत्र का 20वं दिन भी सुचारु रूप से नहीं चल पाया। लोकसभा व राज्यसभा दोनों सदनों की कार्रवाई को दिसंबर 20 की सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान संसद में संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा हुआ। कांग्रेस ने शाह से इस्तीफे की मांग की तो वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए विपक्ष पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया।
संसद का शीतकालीन सत्र | लोकसभा की कार्यवाही 20 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2024
लोकसभा की कार्यवाही 20 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
संसद का शीतकालीन सत्र | लोकसभा की कार्यवाही 20 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2024
इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजिजू ने राज्यसभा में मांग की कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रदर्शन कर रहे भाजपा के सांसदों के साथ जो व्यवहार किया है, उसके लिए कांग्रेस के सभी सदस्यों को सदन तथा पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
इसके साथ ही संसद भवन परिसर में भाजपा-कांग्रेस सांसदों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे पत्र में कहा। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा सांसदों ने धक्का दिया, मैं अपना संतुलन खो बैठा और मकर द्वार के सामने जमीन पर बैठने के लिए मजबूर हो गया। खरगे ने लोकसभा अध्यक्ष से भाजपा सांसदों द्वारा उन्हें ‘धक्का’ दिए जाने के मामले की जांच का आदेश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह न केवल उन पर, बल्कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला था।
बता दें कि आज संसद में संसद भवन परिसर में भाजपा-कांग्रेस सांसदों के बीच धक्कामुक्की हुई। इस दौरान ओड़िशा जे भाजपा सांसद प्रताप चंद्र सारंगी को चोट आगयी। बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने उन्हें धक्का मारा। इस दौरान वह नीचे गिर गए। इससे उन्हें चोट आई है।





