मैंगलोर ऑटो रिक्शा विस्फोट पर डीजीपी कर्नाटक ने कहा, ‘दुर्घटना नहीं बल्कि आतंक का कृत्य…’

मैंगलोर: कर्नाटक के तटीय शहर मैंगलुरु में शनिवार को रहस्यमय परिस्थितियों में एक ऑटो रिक्शा में विस्फोट हो गया.
पुलिस ने बताया कि ऑटो-रिक्शा में यात्री प्रेशर कुकर ले जा रहा था, और उसने पाया कि कुकर के अंदर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) था जो फट गया. पुलिस ने कहा कि यात्री के पास आधार कार्ड भी था जो उसका नहीं था.
डीजीपी कर्नाटक ने रविवार को कहा कि कांकनाडी पुलिस थाना क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा में लगी आग “आकस्मिक नहीं” बल्कि “आतंक का कार्य” है.
डीजीपी कर्नाटक ने ट्वीट किया, “अब यह निश्चित है. विस्फोट आकस्मिक नहीं है बल्कि गंभीर क्षति पहुंचाने के इरादे से किया गया आतंक का कृत्य है. कर्नाटक राज्य पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के साथ इसकी गहराई से जांच कर रही है.”
It’s confirmed now. The blast is not accidental but an ACT OF TERROR with intention to cause serious damage. Karnataka State Police is probing deep into it along with central agencies. https://t.co/lmalCyq5F3
— DGP KARNATAKA (@DgpKarnataka) November 20, 2022
इस घटना में ऑटो चालक और एक यात्री को चोटें आईं जिन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं.
घटना का हवाला देते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा कि राज्य पुलिस ने मैंगलोर में हुए ऑटो-रिक्शा विस्फोट की घटना की गहन जांच शुरू कर दी है.
(एजेंसी इनपुट्स के साथ)





