ताज़ा खबरेंभारत

महाराष्‍ट्र: जलगांव में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से दो बच्चों समेत 15 की मौत

महाराष्ट्र के जलगांव में तड़के 1 बजे भीषण सड़क हादसे में 15 मजदूरों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक, बीती रात, यवल तालुक के किंगांव गांव के पास पपीते से लदा ट्रक पलटने से हादसा हो गया। बता दे सड़क दुर्घटना में 2 घायल भी हुए हैं जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा ?

दुर्घटना रात करीब एक बजे यवल रोड पर हुई। यहां पपीता ले जा रहे ट्रक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया। दर्दनाक बात ये है कि पपीते से भरे ट्रक में कई मजदूर भी सवार थे। इधर ट्रक के पलटते ही तेज शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े लेकिन हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रक में मौजूद 15 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है।

ये भी पढ़े : आज रात से पूरे देश में टोल्स पर भुगतान के लिए फास्टैग जरूरी, नहीं लगाने पर दुगने टैक्स या चालान के लिए रहे तैयार

ट्रक में 21 मजदूर थे सवार

इन सब के बीच जैसे ही घटना की रिपोर्ट मिली तो जलगांव और यवल की पुलिस मौके पर पहुंची। वह पहुंच कर क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को सीधा किया गया। इसके बाद मजदूरों के शवों को निकाला गया। फिलहाल दोनों घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दे ट्रक में 21 मजदूर सवार थे।

पीएम मोदी ने जताया दुःख।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘महाराष्ट्र के जलगांव में दिल दहला देने वाला ट्रक हादसा हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। आशा करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे।’

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button