NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर वायरल सीएम योगी और बीजेपी नेता मुख़्तार अब्बास नकवी की यह तस्वीर हालिया दिनों की नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: सोशल मीडिया पर वायरल सीएम योगी और बीजेपी नेता मुख़्तार अब्बास नकवी की यह तस्वीर हालिया दिनों की नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी मुख़्तार अब्बास नकवी और बीजेपी नेता हेमा मालिनी की है, जहां उन्हें एक साथ बैठकर खाना खाते हुए देखा जा सकता है। इसी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायरल तस्वीर इस साल ईद की हैं जहाँ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ईद के मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के घर जाकर भोजन किया।

फसेबूक के वायरल तस्वीर को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तोडा मुस्लिम विरोध का मिथक, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के घर जाकर दी ईद की मुबारकबाद और अशोक सिंघल की बेटी सीमा नकवी के हाथ की बनी सिवैयों का लुत्फ भी उठाया। ईद मुबारक”
फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल तस्वीर हालिया दिनों की नहीं है।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर को देखें पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। इसलिए सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान हमें वायरल तस्वीर Indian Express की वेबसाइट पर नवंबर 11, 2021 को छपे एक लेख में मिली। लेख के मुताबिक वायरल तस्वीर साल 2021 के दौरान मथुरा में आयोजित ब्रज उत्सव और हुनर हाट के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ  मुख्‍तार अब्‍बास नकवी और हेमा मालिनी भी मौजूद थे।

उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमे गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल तस्वीर पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता मुख़्तार अब्बास नकवी के फेसबुक पर प्रोफाइल पर नवंबर 10, 2021 को अपलोड किये गए एक पोस्ट मिली। पोस्ट के कैप्शन में दी गयी जानकारी के मुताबिक वायरल तस्वीर मथुरा में आयोजित हुनर हाट के दौरान की हैं।  जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने के लिए आयोजित किया गया था।

 

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल तस्वीरें ईद के दौरान की नहीं बल्कि साल 2021 के दौरान उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित ब्रज उत्सव और हुनर हाट के उद्घाटन के दौरान की है। वायरल तस्वीर को हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking
Back to top button