NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने नहीं दिया अपने पद से इस्तीफा, भ्रामक दावा हो रहा है वायरल

फैक्ट चेक: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने नहीं दिया अपने पद से इस्तीफा, भ्रामक दावा हो रहा है वायरल

 

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि बीते दिनों मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को करारी शिकस्त के चलते अब कांग्रेस पार्टी से मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।

फेसबुक के वायरल पोस्ट में कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की फोटो अपलोड कर कैप्शन में लिखा गया है कि, चुनाव में हार के बाद कमलनाथ ने दिया मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा। भोपाल 7 दिसम्बर।कमलनाथ ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंप दिया है. पार्टी हाईकमान जल्द ही नये अध्यक्ष पर फैसला करेगा. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम भी रहे कमलनाथ का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे दिए जाने की आशंका पहले से ही थी। इस खबर का मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अधिकृत रूप से खण्डन करते हुए कहा कि वे अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं।

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल पोस्ट महज एक अफवाह है, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने लेख लिखे जाने तक अपने पद से इस्तीफ़ा नहीं दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। पड़ताल के दौरान हमने गूगल पर सबसे पहले कुछ संबंधित कीवर्ड्स से खोजा। खोजे के दौरान हमें ABP की वेबसाइट पर वायरल दावे से संबंधित एक खबर मिली खबर को दिसंबर 07, 2023 को छापा गया था। खबर में इस बात पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने अभी इस्तीफ़ा नहीं दिया है।

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें मध्यप्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट मिला जहां यह सफाई दी गयी है कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पद से इस्तीफ़ा नहीं दिया है। पोस्ट में बताया गया है कि इस्तीफे की खबर पूरी तरह से गलत और निराधार है।

 

पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल पोस्ट फर्जी है, लेख लिखे जाने तक कांग्रेस पार्टी के एमपी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इस्तीफ़ा नहीं दिया है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button