NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: नाइजीरिया के ईंधन टैंकर में लगी आग के वीडियो को रूस-यूक्रेन युद्ध का बताकर सोशल मीडिया पर किया गया वायरल 

फैक्ट चेक: नाइजीरिया के ईंधन टैंकर में लगी आग के वीडियो को रूस-यूक्रेन युद्ध का बताकर सोशल मीडिया पर किया गया वायरल 

फेसबुक पर एक भयंकर आगजनी का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, 10 सेकंड के इस वीडियो में एक इमारत को आग की लपटों की चपेट में देखा जा सकता है, इस दौरान इमारत से भीषण काला धुआँ भी निकलता दिख रहा है। 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को रूस-यूक्रेन हमले का बताकर वायरल किया गया है, वीडियो को हिंदी कैप्शन के साथ शेयर कर लिखा गया है कि “युद्ध का भयानक मंजर रूस और यूक्रेन के बीच में लड़ाई जा रहे युद्ध में कुछ भयानक तस्वीर सामने आ रही है  #ukraine #russia

यहाँ उपरोक्त पोस्ट का लिंक है।

https://www.facebook.com/watch/?v=703419877457454

फैक्ट चेक 

 

न्यूज़मोबाइल ने उपरोक्त दावे की जांच की और इसे भ्रामक पाया।

पड़ताल के पहले चरण में हमने सबसे पहले वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में बांटा और फिर एक कीफ्रेम को गूगल पर रिवर्स इमेज टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया।  

खोज के दौरान गूगल पर मिले परिणाम के मुताबिक वायरल वीडियो जनवरी 30, 2022 को ही फेसबुक पर अंग्रेजी भाषा के कैप्शन के साथ शेयर किया जा चुका है। कैप्शन में लिखा गया था “Happening now in Upper iweka onitsha”। कैप्शन में दी गयी जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो का यह दृश्य नाइजीरिया के ओनित्शा का है। बताते चले कि रूस और यूक्रेन के बीच जंगी संघर्ष फरवरी 24, 2022 के बाद शुरू हुआ है। 

वायरल वीडियो की ठोस जानकारी के लिए हमने गूगल पर कुछ सम्बंधित कीवर्ड्स के माध्यम से खोजना शुरू किया।  जिसके बाद हमें यूट्यूब के channels Television  नामक चैनल पर वायरल वीडियो से मेल खाता एक और वीडियो मिला। 

यूट्यूब पर प्राप्त इस वीडियो में दी जा रही जानकारी के मुताबिक आगजनी की यह घटना जनवरी 28, 2022 है, जहां नाइजीरिया के ओनित्शा स्थित अपर इवेका जंक्शन पर खड़े ईंधन टैंकर में विस्फोट होने से आस-पास की इमारतों में भी आग लग गयी थी।   

वायरल वीडियो की पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से पता चला कि यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि 28 जनवरी साल 2022 है, जहां नाइजीरिया के ओनित्शा स्थित अपर इवेका जंक्शन पर खड़े ईंधन टैंकर में विस्फोट होने के कारण आग गयी थी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button