फैक्ट चेक: गोरखपुर के थाने में गाली देता पुलिसकर्मी का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: गोरखपुर के थाने में गाली देता पुलिसकर्मी का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें कुर्सी पर बैठे एक पुलिस कर्मी को गाली-गलौज करते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है यह वीडियो गोरखपुर का है जहां एक थाने में यह पुलिस कर्मी एक महिला से गालियां देकर बात कर रहा है।
फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “यह वीडियो गोरखपुर के चिलुआताल थाने की है, जो जनता की रक्षक है वहीं कैसे भ्रक्षक बना है। इनको जरा फेमस करिए भाई लोग।”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। इसलिए सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो News24 के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे मई 22, 2016 को अपलोड किया गया था।
यहाँ दी गयी जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो उस दौरान का है जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थे। बता दें कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का है।
उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें उत्तर प्रदेश पुलिस फैक्ट चेक के आधिकारिक एक्स प्रोफइल पर वायरल वीडियो से संबंधित जानकारी मिली। जहां बताया गया है कि वायरल वीडियो साल 2016 के दौरान का है।
#FactCheck – प्रकरण 2016 से संबंधित है जिसमें तत्समय आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा चुकी है। @gorakhpurpolice द्वारा इस भ्रामक पोस्ट का खंडन किया गया है।
कृपया बिना सत्यापन के भ्रामक पोस्ट कर अफवाह न फैलाएं।#UPPFactCheckhttps://t.co/zAP9kntQtX pic.twitter.com/keXCNFFFhg— UPPOLICE FACT CHECK (@UPPViralCheck) April 13, 2025
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2016 के दौरान का है, जिसे हालिया दिनों में शेयर किया जा रहा है।





