फैक्ट चेक : क्या पीएम मोदी के दबाव में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने मनाई होली? जानें सच

सोशल मीडिया में इन दिनों कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी की होली खेलते हुए एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को इस दावे के साथ वायरल किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दबाव में सोनिया गांधी होली का त्यौहार मानाने लगीं है।
सोशल मीडिया पर एक यूज़र ने इस पोस्ट को साझा करते हुए लिखा – बेरहम मोदी न जाने क्या क्या करवाएगा 😂😂😂
ई देखो इटली बाली एंटोनियो चाची भी होली के रंग मे रंगने लगी आज तो 😁 यह चाय वाले की जय हो।

इसी तरह के पोस्ट आप यहाँ, यहाँ, यहाँ, यहाँ और यहाँ देख सकते है।
फैक्ट चेक :
न्यूज़मोबाइल ने इस दावे की जांच की और इस दावे को गलत पाया।
इस पोस्ट का सच जानने के लिए हमने इसी तस्वीर को कुछ ‘की वर्ड्स’ के साथ गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च के माध्यम से खोजा। गूगल रिवर्स इमेज के जरिए हमें तब एक वीडियो मिला। कांग्रेस के यूट्यूब पेज पर 24 मार्च 2016 को अपलोड किये गए इस वीडियो में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य लोगों को वही कपड़े पहने हुए देखा जा सकता है, जो अब वायरल तस्वीर में है। इस वीडियो से ये तो साबित होता है की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर अभी की नहीं बल्कि मार्च 2016 की है।
आगे और जांच करने पर हमे कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यहीं तस्वीर मिली, जो अब वायरल है। 24 मार्च 2016 की इस तस्वीर में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को होली खेलते हुए देखा जा सकता है।
Wishing everyone a very happy Holi. Celebrations at AICC, 24, Akbar Road on March 24, 2016 (5/9) pic.twitter.com/LVmVCRsgi6
— Congress (@INCIndia) March 24, 2016
इसके बाद हमने ये जानने की कोशिश की कि क्या सोनिया गाँधी इससे पहले होली का त्यौहार मानती थी या नहीं। तब हमे गूगल पर खोज के दौरान गेट्टी की वेबसाइट पर मार्च 2008 की सोनिया गाँधी की कई तस्वीरें मिली। जिसमे से कुछ तस्वीर आप यहाँ देखे सकते हैं।

आगे हमे 2014 की भी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स मिली जिसमे सोनिया गांधी द्वारा होली का त्यौहार मानाने की खबर का ज़िक्र था।

इसी तरह हमें वर्ष 2004 की भी एक तस्वीर मिली। इसमें भी सोनिया गांधी को होली का त्योहार मनाते हुए देखा जा सकता है।

इतनी जानकारी से हम दावा कर सकते है कि सोशल मीडिया पर ये दावा कि – सोनिया गाँधी ने पीएम मोदी के दबाव में आ कर होली खेलना शुरू कर दिया है – ये गलत है, क्योकि वायरल तस्वीर अभी की नहीं पुरानी है. वही हमे कई सालों की सोनिया गाँधी की ऐसी कई तस्वीरें मिली जो ये साबित करती है कि वो कई सालों से ये त्यौहार मानती आ रही है।
यदि आप किसी भी स्टोरी को फैक्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसे +91 11 7127 9799 पर व्हाट्सएप करें






