भारत

पंजाब पुलिस के सर्च अभियान के बीच खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने जारी किया वीडियो

नई दिल्ली: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी अब भी पुलिस और अन्य एजेंसियों के लिए गले की हड्डी बनी हुई है. अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस का अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी और सर्च ऑपरेशन जारी है. इस बीच अमृतपाल सिंह के वीडियो ने मामले में नया ट्विस्ट ला खड़ा किया है.

खालिस्तान समर्थक भगोड़े अमृतपाल सिंह ने एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में अमृतपाल सिंह ने बैसाखी के मौके पर सरबत खालसा का आह्वान करते हुए देश-विदेश के सभी सिख संगठनों से अपील की है कि वे आएं और समुदाय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करें. उसने अपने साथियों के बारे में भी बताया जिन्हें गिरफ्तारी के बाद असम भेजा गया है. उन्होंने अकाल तख्त जत्थेदार से इस आयोजन का नेतृत्व करने का आग्रह किया.

 

अमृतपाल सिंह ने कहा कि उनके द्वारा घोषित ‘वहीर’ की कोई आवश्यकता नहीं थी क्योंकि लोग पहले से ही सिख समुदाय के सामने आने वाले मुद्दों से अवगत हैं.

 

इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस खेमे मै हड़कंप मचा हुआ है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस ने उन संभावित जगहों पर छापेमारी और जांच शुरू कर दी है जहां अमृतपाल सिंह के छिपे होने की संभावना ज्यादा है. सूत्रों के अनुसार अमृतपाल का यह वीडियो विदेश से अपलोड किया गया है. जिस हैंडल से इस वीडियो को भेजा गया है वो यूके का है. साथ ही वीडियो दो दिन पुराना लग रहा है. अमृतपाल ने जिस यूट्यूब एकाउंट से इस वीडियो को भेजा था उसे इस वीडियो के सामने आने के तुंरत बाद ही सरकार ने बैन कर दिया है.

 

वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस से जुड़े सूत्रों को कहना है कि अमृतपाल ने यह वीडियो इसलिए जारी किया है क्योंकि वह पंजाब में रहकर ही आत्मसमर्पण करना चाह रहा है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button