न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

ऑपरेशन सिंदूर पर शशि थरूर के नेतृत्व वाला डेलीगेशन अमेरिका के लिए रवाना

ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति को दुनिया तक पहुंचाने के लिए सात डेलिगेशन को अलग-अलग देशों में भेजा गया है. इसी क्रम में अमेरिका सहित पांच देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार (23 मई, 2025) को कहा कि आतंकवाद से देश चुप नहीं रहेगा… पूरी खबर पढ़ें
Covid-19 के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी, अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश

भारत में कोविड-19 (Coronavirus) संक्रमण के बढ़ते मामले एक बार फिर चिंता का विषय बन गए हैं. कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 अब धीरे-धीरे पैर पसार रहा है. हालहि में मुंबई, दिल्ली, गुजरात में नए मामलों सहित अब तक देशभर में कुल 257 एक्टिव केस की सूचना मिली है. जिसके चलते राजधानी दिल्ली में सरकार ने एडवाइजरी जारी कर सभी अस्पतालों को सतर्क रहने और कोविड-19 से निपटने की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं… पूरी खबर पढ़ें
पाकिस्तानी विमानों के लिए भारत के एयरस्पेस में No Entry, NOTAM जारी

भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाक के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तानी विमानों और सैन्य उड़ानों पर अपनी हवाई क्षेत्र में बैन को 23 जून तक बढ़ा दिया है. यह फैसला पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया था, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पर हालिया दिनों में नहीं हुआ हमला, पुराना वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कन्हैया कुमार कुछ लोगों की भीड़ के बीच मीडियाकर्मी को इंटरव्यू दे रहे हैं, इसी दौरान कोई अचानक से उन्हें फूल माला पहनाने आता है कि इसी दरमियान वह व्यक्ति कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को चाटा मार देता है… पूरी खबर पढ़ें





