ताज़ा खबरें

नेपाल में आदिपुरुष मूवी पर लगा प्रतिबंध, काठमांडू में अब नहीं दिखाई जाएगी कोई भारतीय फिल्में

नेपाल में आदिपुरुष मूवी पर लगा प्रतिबंध, काठमांडू में अब नहीं दिखाई जाएगी कोई भारतीय फिल्में

 

फिल्म निदेशक ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के नेपाल में प्रदर्शन पर बैन लगा दिया गया है। यहीं नहीं अब से काठमांडू में अब से सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगाई दी गयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नेपाल ने ‘आदिपुरुष’ फिल्म में ‘आपत्तिजनक’ शब्दों और सीता के चित्रण को लेकर सोमवार से नेपाल की राजधानी काठमांडू में सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

दरअसल काठमांडू के मेयर बालेन्द्र साह ने रविवार को शहर के सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स मालिकों को किसी भी हिन्दी फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया है। वहीं आदिपुरुष के बहाने सभी हिन्दी फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक लगाने के मेयर के इस आदेश का नेपाल सरकार ने विरोध किया है।

मेयर बालेन्द्र शाह ने कहा कि, ‘हमने तीन दिन पहले फिल्म से ‘सीता माता भारत की बेटी हैं’ वाले संवाद के आपत्तिजनक हिस्से को तीन दिन के भीतर हटाने के लिए पहले ही नोटिस जारी कर दिया है।’ उन्होंने कहा कि यदि फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति दी जाती है तो ‘हमारी राष्ट्रीयता, सांस्कृतिक एकता को अपूरणीय क्षति’ होगी। शाह राजधानी शहर के सभी 17 सिनेमाघरों में इस समय दिखाई जा रही सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन को रोकने के लिए दृढ़ दिखे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button