ताज़ा खबरेंविदेश

धमाकेदार विस्फोट से देहली अफगान की राजधानी काबुल, कम से कम 10 की मौत, दर्जनों घायल

काबुल: एक धमाकेदार विस्फोट ने सोमवार को काबुल शहर को हिलाकर रख दिया,जिससे उठा धुआं अफगान राजधानी से उठकर अमेरिकी दूतावास तक पहुंच गया.

रिपोर्ट्स के अनुसार अबतक कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं विस्फोट में कम से कम 68 लोग घायल हो गए.

सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिदुल्लाह मय ने कहा, “काबुल विस्फोट में कम से कम 68 लोग घायल हुए थे.”

रिपोर्टों के अनुसार, विस्फोट सोमवार तड़के हुआ, जब राजधानी की सड़कें सुबह यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी.

एक पुलिस अधिकारी मोहम्मद करीम ने कहा कि रक्षा मंत्रालय की इमारत के बाहर एक कार में बम विस्फोट हुआ था. इसके बाद उग्रवादियों ने भीड़ भरे बाजार में स्थित एक ऊंचे स्थान पर जाकर मंत्रालय पर गोलीबारी शुरू कर दी.

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा, खाई में बस गिरने से 35 लोगों की मौत,…

प्रत्यक्षदर्शियों ने स्थानीय संवाददाताओं को बताया कि विस्फोट इतना भयानक था कि उसकी ध्वनि से ही काबुल के राजनयिक क्षेत्र में स्थित इमारते हिल गयी थी.

कथित तौर पर, काबुल के मुख्य पुलिस प्रवक्ता, फिरदौस फ़रामाज़ ने केवल विस्फोट की पुष्टि की, लेकिन विस्फोट करने के पीछे के लक्ष्य या विस्फोटक उपकरण की जानकारी पर उन्होंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया. किसी भी समूह ने अबतक हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.

तालिबान और इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक और लेवेंट ग्रुप (ISIL, ISIS) दोनों ही समूह काबुल में सक्रिय हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button