ताज़ा खबरें

दिल्ली में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, मंदिर और मज़ारों पर चला PWD का बुलडोज़र

दिल्ली में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, मंदिर और मज़ारों पर चला PWD का बुलडोज़र

 

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में आज यानी रविवार को PWD यानी लोक निर्माण विभाग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।  इस दौरान भजनपुरा में सड़क पर स्थित दो धार्मिक स्थलों में मजार और मंदिर को सुबह प्रशासन द्वारा बुलडोज़र चलवा कर हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहे। वहीं, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई।

दिल्ली उत्तर पूर्व जिला डीसीपी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भजनपुरा चौक पर तोड़फोड़ अभियान शांतिपूर्वक चला। दिल्ली की धार्मिक समिति द्वारा सहारनपुर राजमार्ग की सड़क को और चौड़ा करने के लिए एक हनुमान मंदिर और एक मजार को हटाने का निर्णय लिया गया। दोनों ढांचों को शांतिपूर्वक हटा दिया गया है।

सीलमपुर एसडीएम शरत कुमार ने बताया कि भजपनपुरा इलाके में एक हनुमान मंदिर और सड़क के बीच एक मजार थी। आज की कार्रवाई में दोनों को हटाया है। यह PWD की सड़क है और 15 दिन का नोटिस दिया था जो 15 मई को खत्म हो गया था। इस पर कार्रवाई न होने पर जिला उत्तर-पुर्व की तरफ से यह कार्रवाई की है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button