ताज़ा खबरेंराजनीतिराजनीती

जानिए गुड़गांव में कितने राउंड में होगी मतगणना

गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में 23 मई को होने वाली मतगणना में सबसे ज्यादा 25 राउंड पुन्हाना व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में होंगे और सबसे कम 14 राउंड नूंह विधानसभा क्षेत्र में होंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी अमित खत्री ने बताया कि मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं, लेकिन पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में 8 टेबल लगी हैं।

76-बादशाहपुर में 338 मतदान केन्द्र हैं जिनकी मतगणना लगभग 25 राउंड में पूरी होगी। इसी प्रकार, 81-पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में हालांकि मतदान केंद्रों की संख्या 194 ही है, लेकिन वहां पर मतगणना के लिए 14 की बजाय 8 टेबल लगाए जाने के कारण मतगणना 25 राउंड में पूरी होगी।

उन्होंने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 79-नूंह विधानसभा क्षेत्र में 191 मतदान केन्द्र हैं जिनकी गिनती सबसे कम 14 राउंड में पूरी हो जाएगी।

ALSO READ: चुनाव आयोग ने गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में पांच मतगणना पर्यवेक्षक किए नियुक्त

लोकसभा क्षेत्र के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना राउंडो की जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि 72-बावल विधानसभा क्षेत्र में 257 बूथ हैं, जिनकी गिनती 19 राउंड में होगी और 74-रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में 248 मतदान बूथ हैं, जिनकी गिनती 18 राउंड में पूरी होगी।

इसी प्रकार,75-पटौदी विधानसभा क्षेत्र के 241 बूथों की गिनती 18 राउंड में तथा 77-गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र के 312 बूथों की गिनती 23 राउंड में होगी। उन्होंने बताया कि 78-सोहना विधानसभा क्षेत्र के 231 बूथों की गिनती 17 राउंड में तथा 80- फिरोजपुर झिरका में 242 बूथ है जिनकी वोटों की गिनती 18 राउंड में पूरी होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

  1. Looking forward to your next post! Tune into bbc urdu — regional coverage for Iran and Afghanistan. live bulletins and interviews. live updates, analysis programs. reliable HD stream on any device.

  2. Hãy đăng ký tài khoản chính thức tại 66B để trực tiếp trải nghiệm sự chuyên nghiệp và đón nhận những cơ hội may mắn không giới hạn. TONY04-04H

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button