ज़ोजिला टनल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, कहा- 38% काम पूरा हो चुका है

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ज़ोजिला टनल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, इस टनल के बनने से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन में 2-3 गुना वृद्धि होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. टनल का 38% काम पूरा हो चुका है.
#WATCH जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने ज़ोजिला टनल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।@nitin_gadkari
ANI pic.twitter.com/I1hzkYF1AE
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) April 10, 2023
जम्मू-कश्मीर में ज़ोजिला टनल के निर्माण के निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, एक साल के अभ्यास, परामर्श और शोध के बाद हमने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया. -26 डिग्री सेल्सियस में लोगों ने यहां पर काम किया. कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इस प्रोजेक्ट में हमने जिस आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है उससे टनल को बनाने में 5000 करोड़ तक कम खर्च हुए हैं.
मंत्री नितिन गडकरी ने निरीक्षण के दौरान बताया कि, इस टनल के बनने से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन में 2-3 गुना वृद्धि होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. टनल का 38% काम पूरा हो चुका है.





