ताज़ा खबरेंभारत

राजस्थान: जयपुर के चाकसू में भीषण कार हादसा, 1 महिला समेत 4 की मौत

जयपुर कार हादसा, 5 की मौत

जयपुर: राजस्थान के जयपुर से करीब 40km दूर स्थित चाकसू में शनिवार को हुई 5 कार सवारों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत। यह हादसा शनिवार को लगभग सुबह के 5:30 बजे कोटा-जयपुर नेशनल हाईवे पर घटित हुआ  है। हादसा इतना दर्दनाक था की कार की बुरी हालत हो गई, जिसके वजह से उसमें सवार लोग चीख भी न सके।

हाईवे पर लगा जाम

सड़क हादसे में मारे गए लोग मध्यप्रदेश के जबलपुर के निवासी थे। इसके अलावा चाकसू पुलिस स्टेशन के SHO मनोहर लाल मेघवाल का कहना है की, यह घटना सुबह चाकसू के पास के टिगरिया मोड़ के करीब हुई है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि हादसा के तुरंत बाद, नेशनल हाईवे पर बड़ा ट्रैफ़िक जाम भी लग गया था। सूचना मिलते ही लोकल पुलिस और एक्सीडेंट रिस्पांस टीम मौके पर पहुँची और इलाके को खाली कराया। 

ड्राइवर की लापरवाही

सूत्रों का यह भी कहना है कि, ड्राइवर के झपकी लेने के कारण एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रेलर में जा घुसी और टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार में पाँच लोग थे और पंचों की मौके पर ही मौत हो गई। कार हाईवे से होते हुए जबलपुर की ओर जा रही थी।

एक महिला समेत 4 लोग मौजूद थे

कार में एक महिला के साथ 4 अन्य लोग मौजूद थे। कार में भीषण टक्कर के कारण वह पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और लोग अंदर फंसे रह गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

सभी के शवों को चाकसू सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया गई। मृतकों के परिवार जनों के आने के तुरंत बाद ही उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button