ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में सीएम ममता पर बरसे पीएम मोदी, कहा- परिवर्तन पर दीदी ने लोगों का भरोसा तोड़ा

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक भव्य रैली को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम ममता बनर्जी और टीएमसी पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने खा कि, ‘बंगाल ने परिवर्तन के लिए ममता दीदी पर भरोसा किया था। लेकिन दीदी ने ये भरोसा तोड़ दिया। इन लोगों ने बंगाल का विश्वास तोड़ा। इन लोगों ने बंगाल को अपमानित किया। यहां की बहन-बेटियों पर अत्याचार किया लेकिन ये लोग बंगाल की उम्मीद कभी नहीं तोड़ पाए.’

यहाँ आज प्रधानमंत्री का स्वागत पार्टी के अन्य नेताओं के अलावा कुछ ही मिनटों पहले बीजेपी में शामिल हुए बॉलीवुड कलाकार मिथुन चक्रव ने किया।


उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में एक तरफ TMC है, लेफ्ट-कांग्रेस है, उनका बंगाल विरोधी रवैया है, और दूसरी तरफ खुद बंगाल की जनता कमर कसकर खड़ी हो गई है.

ममता सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि आज ब्रिगेड ग्राउंड में आप लोगों की हुंकार सुनने के बाद अब किसी को कोई संदेह नहीं रह जाएगा. कुछ लोगों को तो लगता होगा कि शायद आज 2 मई आ गई है.

तो दूसरी तरफ ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में महंगे होते एलपीजी सिलेंडर के खिलाफ पदयात्रा निकाली और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला.

“पोरिवर्तन (परिवर्तन) दिल्ली में होगा, बंगाल में नहीं। उन्होंने (पीएम मोदी) कहा कि बंगाल में महिला सुरक्षा नहीं है, लेकिन यूपी, बिहार और अन्य राज्यों को देखें। बंगाल में महिलाएं सुरक्षित हैं,” मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा.

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button