ताज़ा खबरेंभारतवायरल

कैसे विकास दुबे का हुआ फ़िल्मी तरीके से एनकाउंटर, जानें पूरा घटनाक्रम

उत्तरप्रदेश के 8 पुलिस वालों की हत्या कर फरार गैंगस्टर विकास दुबे आज पुलिस के हाथों एनकाउंटर में मारा गया।

क्या हुआ था घटना स्थल पर ?

उज्जैन के महाकाल से पकड़ने के बाद यूपी एसटीएफ की गाड़ी विकास को लेकर कानपुर आ रही थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे बर्रा के पास अचानक रास्‍ते में गाड़ी पलट गई। इसके बावजूद विकास की नजरें पुलिस के चंगुल से बचकर भागने पर थी। उसने मौका पाकर एसटीएफ के एक अधिकारी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। इसी के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एसटीएफ ने विकास से हथियार रखकर सरेंडर करने को कहा। वह नहीं माना तो क्रॉस फायरिंग शुरू हुई जिसमे विकास दुबे घ्याला हो गया .

मुठभेड़ के बाद लाया गया अस्पताल।

मुठभेड़ के बाद विकास दुबे के शव को कानपुर के अस्पताल लाया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में LLR अस्पताल के डॉ.आरबी कमल ने बताया कि विकास दुबे को यहां मृत लाया गया था, उसको 4 गोली लगी थी। 3 गोली सीने में लगी थी और एक हाथ में। वहीं योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से विकास दुबे एनकाउंटर के बारे में जानकारी ली।

ये भी पढ़े : सुशांत की मूवी “दिल बेचारा ” का गाना हुआ रिलीज़, देखे

डॉ. आरबी कमल के मुताबिक LLR अस्पताल में 3 पुलिसकर्मी लाए गए हैं रमाकांत, पंकज और प्रदीप, वो खतरे से बाहर हैं। 2 पुलिसकर्मियों को गोली लगी है, दोनों की हालत अभी स्थिर है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button