ताज़ा खबरें

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ खत्म हुई पहलवानों की बैठक, बजरंग पुनिया ने कहा ‘नहीं करेंगे 15 जून तक प्रदर्शन’

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ खत्म हुई पहलवानों की बैठक, बजरंग पुनिया ने कहा ‘नहीं करेंगे 15 जून तक प्रदर्शन’

 

पहलवान बजरंग पूनिया आज यानी बुधवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे थे। करीब छह घंटे तक चली इस बैठक के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने मीडिया से बताया कि सरकार ने पुलिस की कार्रवाई 15 जून तक पूरी करने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे महिला, पुरुष खिलाडियों की सुरक्षा मिलेगी और 28 मई की रात को हम पर जितने भी मामले दर्ज़ हुए हैं वह वापस लिए जाएंगे।

इसके साथ ही केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बैठक की जानकारी दी। मीडिया को उन्होने बताया कि पहलवानों के साथ सकरात्मक बातचीत बहुत संवेदनशील मु्द्दे पर हुई है। लगभग 6 घंटे चली इस बैठक में जिन मुद्दे पर चर्चा हुई है।

उसमें जो आरोप लगाए गए हैं उन आरोपों की जांच पूरी करके 15 जून तक चार्जशीट दायर की जाए और रेसलिंग फेडरेशन का चुनाव 30 जून तक किया जाए। रेसलिंग फेडरेशन की आंतरिक शिकायत समिति बनाई जाएगी और उसकी अध्यक्षता कोई महिला करेगी।

उन्होंने कहा कि पहलवानों ने अनुरोध किया कि 3 कार्यकाल पूरा कर चुके बृजभूषण सिंह और उनके सहयोगियों को दोबारा नहीं चुना जाना चाहिए। उन्होंने मांगी की कि पहलवानों के खिलाफ सभी एफआईआर वापस ली जाए।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button