ताज़ा खबरेंभारत

एक बार फिर मुसीबत में पड़ी कंगना रनौत, अब कॉपीराइट मामले में उनके खिलाफ दर्ज हुई FIR

अपने बयानों के लिए हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। इस बार वो सुर्ख़ियों में अपने किसी बयान की वजह से नहीं बल्कि किसी मुश्किलों की वजह से है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत और उनकी भाई-बहन के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन और धोखाधड़ी को लेकर मामला दर्ज किया है।

कंगना और उनके भाई- बहिन का नाम भी है FIR में शामिल।

कंगना रनौत के खिलाफ जो FIR दर्ज की गयी है उसमे उनकी बहन रंगोली चंदेल और भाई अक्षत रनौत और कमल कुमार जैन का नाम शामिल है। बता दे की खार थाने में ये मामला दर्ज किया गया है। खार पुलिस के मुताबिक, ‘दिद्दा: द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर’ के लेखक आशीष कौल ने कॉपीराइट उल्लंघन के आरोपों के तहत कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

ये भी पढ़े : बीते 24 घंटों में दर्ज इस साल के सबसे अधिक 24,882 नए मामले और 140 की मौत, केवल महाराष्ट्र में दर्ज 15 हज़ार से ज़्यादा संक्रमि

इन धाराओं में दर्ज हुई है FIR।

पुलिस के मुताबिक, बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश पर भारतीय दंड संहिता की धारा 405 (आपराधिक विश्वासघात), 415 (जालसाजी), 120 बी (आपराधिक साजिश) और कॉपीराइट कानून के सहित कई धाराओं के तहत प्राथमिकी यानी FIR दर्ज की गई है। फिलहाल मामले में आगे जांच की जा रही है।

कौन है आशीष कौल और क्यों उन्होंने दर्ज किया है कंगना के खिलाफ केस ?

यह केस आशीष कौल ने दायर किया है जो कि ‘दिद्दा: द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर’ किताब के लेखक है। दरअसल आशीष कौल ने कुछ महीनों पहले भी कंगना रनोट पर कॉपी राइट के उल्लंघन का आरोप लगाया था लेकिन तब भी कंगना ने इन आरोपों से इंकार कर दिया है। अब भी आशीष कौल का दावा है कि ‘दिद्दा: द वॉरियर क्वीन ऑफ कश्मीर’ की कहानी के राइट्स उनके पास है और कोई उनके आईडिया को चुरा नहीं सकता, इसीलिए उन्होंने बॉलीवुड क्वीन कंगना के खिलाफ ये FIR दर्ज कराई है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button