ताज़ा खबरें

आज फिर से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा यूपी में भी करेगी एंट्री 

आज फिर से शुरू हुई कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा यूपी में भी करेगी एंट्री 

 

करीब नौ दिन के ब्रेक के बाद आज यानी मंगलवार से एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। यात्रा की शुरुआत से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद अपनी बहन प्रियंका गांधी के बाद पदयात्रा शुरू की है। यह यात्रा दिल्ली जाफ़राबाद से शुरू हुई।

 

 

दिल्ली के बाद यह यात्रा गोकुलपुरी से होते हुए सीएम योगी के गढ़ उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यूपी के लोनी से गाजियाबाद होते हुए बागपत में रात को यात्रा रुकेगी और विश्राम किया जाएगा। गौरतलब है कि दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफ़िक एडवाइज़री जारी की है. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाकों (पुरानी दिल्ली के कई इलाक़ों, लोहा पुल, पुश्ता रोड, जाफ़राबाद, मौजपुर , गोकुलपुरी ) में भारी जाम की आशंका जताई है.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के मुताबिक, यात्रा तीन जनवरी को उनके प्रदेश में प्रवेश करेगी और 120 किलोमीटर का सफर तय कर पांच जनवरी को हरियाणा में पहुंचेगी। यह यात्रा फिलहाल शीतकालीन विश्राम पर है।  यह 24 दिसंबर को दिल्ली के लाल किला पहुंची थी। बता दें कि यात्रा ने 110 से अधिक दिनों में 3,000 किमी से अधिक मार्च कर चुकी है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button