अस्पताल से डिस्चार्ज हुए भाजपा के दोनों सांसद, संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की से हुए थे घायल

संसद परिसर में पक्ष और विपक्ष के बीच हुई धक्का-मुक्की में घायल हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 2 सांसदों को पूरे 4 दिनों बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें कि 19 दिसंबर को दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
संसद परिसर में बीते दिनों पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच हुई धक्का-मुक्की में भारतीय जनता पार्टी के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए थे। इस दौरान सिर में चोट लगने के कारण दोनों को सांसदों को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में एडमिट कराया गया था। बात दें कि इस दौरान उन्हें सिर में चोट आई थी और ब्लड प्रेशर की समस्या हो गई थी।
दोनों ही नेताओं ने घायल होने के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस पार्टी के लीडर राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया था। इस धक्का कांड में दोनों सांसदों की हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, कांग्रेस ने बीजेपी के इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया था।
इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने कुछ नेताओं ने इस घटना को लेकर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई थी। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 117 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 125 (दूसरों के जीवन या निजी सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य), 131 (आपराधिक बल का प्रयोग), 351 (आपराधिक धमकी) और 3 (5) (साझा मंशा) के तहत मामला दर्ज किया गया था।






hgh wachstumshormone kaufen
References:
support.mikrodev.com