अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों का नामकरण, अब शहीदों के नाम से जाने जाएंगे यह द्वीप
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में उन्हें समर्पित स्मारक के एक मॉडल का वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उद्घाटन किया. साथ ही पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण किया.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, द्वीपों का नाम नायब सूबेदार बाना सिंह, कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे सहित 21 परम वीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया है. इनमें मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार और मानद कैप्टन (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, द्वितीय लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह भी शामिल हैं.
PM Modi names 21 largest unnamed islands of Andaman & Nicobar Islands.
The islands have been named after 21 Param Veer Chakra awardees including Major Somnath Sharma, Subedar and Hony Captain (then Lance Naik) Karam Singh, 2nd Lt. Rama Raghoba Rane, Nayak Jadunath Singh pic.twitter.com/RWvy8F6118
— ANI (@ANI) January 23, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने संबोधन में कहा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण हुआ है. इन 21 द्वीपों को 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम से जाना जाएगा. जिस द्वीप पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस रहे थे वहां पर उनके जीवन और योगदानों को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक का अनावरण किया गया है.






Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.