भारत

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दिल्ली में भव्य स्वागत, पीएम मोदी से की मुलाकात

भारतीय महिला क्रिकेट टीम वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद आज दिल्ली पहुंच गई। फाइनल में साउथ अफ्रीका को शानदार जीत दिलाने के बाद टीम का देश की राजधानी में भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद टीम के खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई इस खास मुलाकात के दौरान टीम इंडिया ने पीएम मोदी को ऑटोग्राफ की हुई जर्सी भेंट की। जर्सी के पीछे ‘नमो’ लिखा था और इसका नंबर 1 था। इस मौके पर पीएम मोदी ने टीम के साथ ट्रॉफी के साथ फोटो भी खिंचवाई।

पीएम मोदी ने महिला वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम को जीत के लिए बधाई दी और टूर्नामेंट में तीन लगातार हार और सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग के बावजूद टीम की शानदार वापसी की तारीफ की। उन्होंने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button