दादी के अंतिम दर्शन कर पाएंगे अभिजीत दीपके? दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं CJP संस्थापक - News Mobile
भारत

दादी के अंतिम दर्शन कर पाएंगे अभिजीत दीपके? दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं CJP संस्थापक

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी का महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के उनके पैतृक गांव संतुक पिंपरी में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। दादी के निधन के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं, अभिजीत दीपके फिलहाल दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं और उनके गांव पहुंचने को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक, अभिजीत दीपके मुंबई से दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जानी थी। हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

दादी के निधन की खबर के बाद अब परिवार को अभिजीत दीपके के गांव पहुंचने का इंतजार है। उनके माता-पिता भी हिंगोली जाने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि अभिजीत को कब रिहा किया जाएगा और वह अपने परिवार के पास कब पहुंच पाएंगे। परिवार और समर्थकों की नजर अब दिल्ली पुलिस की अगली कार्रवाई पर है। हालांकि, अभिजीत दीपके को गांव जाने की अनुमति मिलने या उनकी रिहाई को लेकर अभी तक कोई पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button