मनोरंजन

ज़ाकिर खान ने क्यों लिया टूरिंग से ब्रेक? फैन्स को चौंकाने वाला हेल्थ अपडेट!

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन ज़ाकिर खान ने अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए टूरिंग कम करने का फैसला किया है। 38 साल के ज़ाकिर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर “The Health Update” टाइटल के साथ फैन्स को यह जानकारी दी और इस मुश्किल फैसले की वजह समझाई।

ज़ाकिर ने बताया कि पिछले दस साल से वह लगातार देशभर में शो कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, “मैं पिछले दस साल से टूर कर रहा हूं। मुझे आप सभी से जो प्यार और सपोर्ट मिला, उसके लिए मैं शुक्रगुज़ार हूं। लेकिन इतनी ज्यादा टूरिंग सेहत के लिए सही नहीं है। मैं पिछले एक साल से बीमार हूं, लेकिन काम करता रहा क्योंकि उस समय ये ज़रूरी लगा।”

ज़ाकिर ने आगे लिखा कि स्टेज पर परफॉर्म करना हमेशा उनका पैशन रहा है, लेकिन अब सेहत को प्राथमिकता देना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा, “मुझे स्टेज से बहुत प्यार है, लेकिन अब मुझे ब्रेक लेना पड़ेगा। मैं नहीं चाहता था, लेकिन मैंने इसे काफी समय से नजरअंदाज किया है।” ज़ाकिर ने साफ किया कि उनका “Papa Yaar India” टूर तो होगा, लेकिन छोटे पैमाने पर। उन्होंने कहा, “इस बार हम सिर्फ कुछ शहरों में शो करेंगे। ज्यादा शोज़ नहीं जोड़ेंगे और इस स्पेशल रिकॉर्डिंग के बाद डॉक्टर ने मुझे लंबा ब्रेक लेने की सलाह दी है।”

यह टूर 24 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 11 जनवरी 2026 तक चलेगा। शो वडोदरा, अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता में होंगे। इंदौर के फैन्स के लिए ज़ाकिर ने बताया कि इस बार शहर टूर का हिस्सा नहीं है, लेकिन उन्होंने फैन्स को पास के भोपाल में शो देखने की सलाह दी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button