मनोरंजन

कौन बनेगा बिग बॉस 19 का विनर? आज होगा खुलासा

रियलिटी शो बिग बॉस 19 आज अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। अगस्त 24 से शुरू हुए इस सीजन में ड्रामा, दोस्ती, टूटती गठबंधन और लगातार विवाद देखने को मिले। 18 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ यह सफर अब सिर्फ 5 फाइनलिस्ट तक रह गया है। फिनाले में पहुंचने वाले नाम हैं – एक्ट्रेस फरहाना भट, स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर Tanya Mittal, सिंगर अमाल मलिक, स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे और एक्टर गौरव खन्ना।

होस्ट सलमान खान के साथ ये सीजन भी दर्शकों के बीच खूब चर्चा में रहा। फिनाले से पहले हफ्ते में घर के अंदर तनाव चरम पर पहुंच गया। सबसे बड़ा विवाद तब हुआ, जब कंटेस्टेंट अश्नूर कौर ने तान्या के ऊपर लकड़ी का तख्ता दे मारा। बिग बॉस के नियमों में शारीरिक हिंसा सबसे बड़ा अपराध माना जाता है, इसलिए यह घटना पूरे शो में तूफान ले आई।

सलमान खान ने इस मामले पर सख्त एक्शन लेते हुए अश्नूर को शो से बाहर कर दिया। सलमान ने कहा, “किसी भी तरह की शारीरिक हिंसा या किसी को चोट पहुंचाने की कोशिश स्वीकार नहीं की जा सकती। सिर्फ एक हफ्ता फिनाले में बचा था, लेकिन नियम तोड़ने पर कार्रवाई जरूरी है। यह सबके लिए न्याय है। इसलिए अश्नूर, आपकी जर्नी यहीं खत्म होती है। आप बिग बॉस के घर से बाहर होंगी।”

अब बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले पूरी तैयारी के साथ आज रात प्रसारित होगा।

JioHotstar पर लाइव स्ट्रीमिंग रात 9 बजे से शुरू होगी

टीवी दर्शक Colors TV पर इसे रात 10:30 बजे देख सकेंगे

आज शाम फैसला हो जाएगा कि इस सीजन की ट्रॉफी कौन उठाएगा। Fans के बीच उत्सुकता चरम पर है और सोशल मीडिया पर फिनाले को लेकर पहले ही जबरदस्त चर्चा चल रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button