AI साइंस-टेक्नोलॉजीताज़ा खबरें

भारत में 1 अक्टूबर से महंगे होंगे Whatsapp Business मैसेज, Meta ने बदले नियम

मेटा (Meta) ने भारत में व्हाट्सएप बिजनेस प्लेटफॉर्म (WhatsApp Business Platform) की प्राइसिंग में बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। 1 अक्टूबर 2026 से देश में बिजनेस मैसेज भेजना महंगा होने जा रहा है। इस नए बदलाव के बाद कंपनियों को कई ऐसे मैसेज के लिए भी पैसे चुकाने होंगे, जो पहले बिल्कुल फ्री हुआ करते थे।

क्या बदल रहा है 1 अक्टूबर से?

अब तक नियम यह था कि कंपनियां 24 घंटे की विंडो के भीतर ग्राहकों के मैसेज का जवाब या ऑर्डर अपडेट मुफ्त में भेज सकती थीं। लेकिन 1 अक्टूबर से यूटिलिटी मैसेज (जैसे ऑर्डर कन्फर्मेशन और डिलीवरी अपडेट) पर चार्ज लगना शुरू हो जाएगा, भले ही वे 24 घंटे के भीतर ही क्यों न भेजे जाएं। हालांकि, सामान्य Whatsapp या पर्सनल चैट पर इन नियमों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

कितना देना होगा चार्ज?

मेटा ने भारत के लिए यूटिलिटी और ऑथेंटिकेशन मैसेज (जैसे OTP) की बेस कीमत ₹0.115 प्रति डिलीवर्ड मैसेज तय की है। इस पर 18% जीएसटी (GST) जोड़ने के बाद यह खर्च करीब ₹0.136 प्रति मैसेज पड़ेगा।

उदाहरण के लिए, यदि कोई बिजनेस 1,000 ऑर्डर अपडेट भेजता है, तो उसे जीएसटी से पहले ₹115 और जीएसटी सहित लगभग ₹135.70 का भुगतान करना होगा। वहीं, मार्केटिंग मैसेज (प्रमोशनल ऑफर आदि) के लिए यह दर ₹0.8631 प्रति मैसेज रखी गई है।

क्या-क्या मुफ्त रहेगा?

राहत की बात यह है कि ग्राहकों के लिए कुछ भी नहीं बदला है; ग्राहक बिजनेस को बिल्कुल मुफ्त मैसेज भेज सकेंगे और उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा।

इसके अलावा, हर बिजनेस फोन नंबर को प्रति माह पहले 1,000 सर्विस मैसेज मुफ्त मिलेंगे। फेसबुक विज्ञापनों (Click-to-WhatsApp ads) के जरिए आने वाले ग्राहकों के लिए 72 घंटे की मुफ्त विंडो का नियम पहले की तरह ही जारी रहेगा।

देश-दुनिया की हर जरूरी अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाने के लिए NewsMobile की WhatsApp Community को फॉलो करें। 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button