ताज़ा खबरें

कोलकाता में बांग्लादेश के हाई कमीशन के पास चली ताबड़तोड़ गोली, सुरक्षाकर्मी ने की फायरिंग, पढ़ें पूरी खबर

कोलकाता में बांग्लादेश के हाई कमीशन के पास चली ताबड़तोड़ गोली, सुरक्षाकर्मी ने की फायरिंग, पढ़ें पूरी खबर

 

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पार्क सर्कस में शुक्रवार को दिनदहाड़े में बांग्लादेश के दूतावास के बाहर फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई है। इस गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी और एक महिला की मौत हो गई। जिस महिला की मौत हुई वह बाइक पर सवार थी। फिलहाल मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है और आगे जांच कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमला करने वाला पुलिसवाला करीब एक घंटे से उसी जगह पर घूम रहा था।

दिनदहाड़े महानगर में शूटआउट की इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है। इलाके में विभिन्न सड़कों पर वाहनों का भारी जाम भी लग गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। घटनास्थल के आसपास के रास्ते को सील कर दिया गया है।

बता दें प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होम गार्ड के जवान ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि हमलावर बांग्लादेश हाई कमीशन में सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात था।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button