पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी ने जारी किया TMC का घोषणापत्र, महिलाओं-युवाओं पर खास फोकस
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने 10 बड़े वादों का ऐलान किया, जिन्हें अगले 5 सालों के लिए सरकार का रोडमैप बताया गया। घोषणापत्र में महिलाओं, बेरोजगार युवाओं, किसानों, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है।
Kolkata | West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee says, “We will start ‘Duare Chikitsa’ (doorstep medical care). We will start it in every booth, we will organise ‘Duare Chikitsa’ camps…”
“Thousands of schools will be modernised with e-learning facilities… In the coming… https://t.co/9Bvh51Cj8F pic.twitter.com/Q0AsruWglR
— ANI (@ANI) March 20, 2026
महिलाओं और युवाओं को आर्थिक मदद जारी रहेगी
ममता बनर्जी ने कहा कि लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता जारी रहेगी। इसमें ₹500 की बढ़ोतरी भी की जाएगी। इसके बाद सामान्य वर्ग की महिलाओं को ₹1,500 प्रति माह और SC/ST वर्ग की महिलाओं को ₹1,700 प्रति माह मिलेंगे। वहीं, बेरोजगार युवाओं के लिए ‘बांग्लार युवा साथी’ योजना के तहत ₹1,500 प्रति माह की मदद जारी रखने का वादा किया गया है।
किसानों और कृषि क्षेत्र पर बड़ा फोकस
TMC ने कृषि क्षेत्र के लिए ₹30,000 करोड़ के बजट का ऐलान किया है। इसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, भूमिहीन किसानों की मदद करना और खेती को आधुनिक बनाना है।
घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवाएं
घोषणापत्र में ‘दुआरे चिकित्सा’ योजना शुरू करने का भी वादा किया गया है। इसके तहत हर ब्लॉक और शहर में हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को घर के पास ही बेहतर इलाज मिल सके।
स्कूलों का होगा सुधार
ममता बनर्जी ने कहा कि ‘बांग्लार शिक्षायतन’ योजना के तहत सभी सरकारी स्कूलों के ढांचे और सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा।
बीजेपी पर साधा निशाना
घोषणापत्र जारी करते हुए ममता बनर्जी ने बीजेपी पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान प्रशासन में दखल दिया जा रहा है और सीमा क्षेत्रों से पैसे व हथियार लाकर राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश हो रही है।
उन्होंने लोगों से शांति और एकता बनाए रखने की अपील की और कहा कि किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देना चाहिए।





