West Bengal Election: BJP की ऐतिहासिक जीत, भबानीपुर में ममता बनर्जी को हराकर सु्वेंदु अधिकारी बने सबसे बड़े चेहरे

Kolkata:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 207 सीटों पर जीत हासिल की और स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया। वहीं, ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) करीब 80 सीटों तक सिमट गई। इस चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर भवानीपुर सीट पर देखने को मिला, जहां बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराकर बड़ी जीत दर्ज की।
BJP की प्रचंड जीत
इस बार के चुनाव में बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 200 के पार का आंकड़ा छू लिया। 207 सीटों के साथ पार्टी ने न सिर्फ बहुमत हासिल किया बल्कि राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ भी साबित कर दी। शुरुआती रुझानों से लेकर अंतिम नतीजों तक बीजेपी लगातार बढ़त बनाए रही।
ममता बनर्जी को करारा झटका
तृणमूल कांग्रेस के लिए यह चुनाव काफी निराशाजनक रहा। पार्टी जहां पिछले चुनाव में मजबूत स्थिति में थी, वहीं इस बार सीटों की संख्या घटकर करीब 80 रह गई। खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी अपने गढ़ भवानीपुर में हार का सामना करना पड़ा, जो इस चुनाव का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।
भवानीपुर में बड़ा उलटफेर
भवानीपुर सीट पर मुकाबला पूरे राज्य की नजरों में था। बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने कड़े मुकाबले में ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। इसके अलावा नंदीग्राम सीट पर भी उन्होंने जीत दर्ज की, जिससे उनकी राजनीतिक स्थिति और मजबूत हो गई।
PM मोदी का बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत को “नए युग की शुरुआत” बताया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश पश्चिम बंगाल के लोगों की उम्मीदों का प्रतीक है और बीजेपी राज्य के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।
TMC के आरोप
नतीजों के बाद ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए और कई सीटों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए। उन्होंने इसे “अनैतिक जीत” बताया, हालांकि चुनाव आयोग ने इन दावों पर कोई सहमति नहीं जताई है।
अन्य प्रमुख नतीजे
बीजेपी के कई उम्मीदवारों ने अलग-अलग सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की। खड़गपुर से दिलीप घोष, संदीपखाली से सनत सरदार और पनिहाटी से रत्ना देबनाथ जैसे नेताओं ने जीत हासिल की। वहीं, टीएमसी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।
LATEST TOP UPDATES
- बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया
- टीएमसी करीब 80 सीटों पर सिमट गई
- सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर में ममता बनर्जी को 15,000 से अधिक वोटों से हराया
- नंदीग्राम सीट पर भी सुवेंदु अधिकारी की जीत
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत को “नए युग की शुरुआत” बताया
- खड़गपुर से दिलीप घोष और संदीपखाली से सनत सरदार की जीत
- कई टीएमसी नेताओं और मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा
TOP UPDATES
- BJP ने 200 का आंकड़ा पार किया और 190–200+ सीटों पर बढ़त बनाए रखी
- TMC की स्थिति कमजोर, पार्टी लगभग 70–96 सीटों के बीच संघर्ष कर रही है
- कुछ सीटों पर आधिकारिक विजेता घोषित किए गए (BJP और TMC दोनों से 1-1 जीत)
- नंदीग्राम में BJP के सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं
- पनिहाटी सीट पर बड़ा उलटफेर, BJP उम्मीदवार आगे
- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कई जगहों पर काउंटिंग रोकी गई
- कई मतगणना केंद्रों पर झड़प और सुरक्षा बलों की लाठीचार्ज की घटनाएँ
- BJP समर्थकों में जीत का जश्न, कोलकाता समेत कई जगहों पर उत्साह
- पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में BJP ने बढ़त बनाई, कई सीटों पर TMC से आगे निकल गई।
- दोपहर तक के ट्रेंड्स में BJP 150+ सीटों पर आगे, जबकि TMC 100 के आसपास सिमटती दिखी।
- बहुमत का आंकड़ा 148 है, जिसे BJP ने शुरुआती रुझानों में पार कर लिया।
- भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला, दोनों के बीच लगातार लीड बदलती रही।
- नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए नजर आए।
- कोलकाता में काउंटिंग के दिन शांति बनाए रखने के लिए विजय जुलूसों पर रोक लगाई गई।
- BJP खेमे में बढ़त के बाद जश्न शुरू, जबकि TMC कार्यकर्ता सतर्क नजर आए।
- शुरुआती रुझानों से संकेत मिल रहा है कि राज्य में सत्ता परिवर्तन संभव हो सकता है, हालांकि अंतिम नतीजे अभी बाकी हैं।

- शुरुआती रुझानों में भाजपा कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए, TMC से कड़ी टक्कर
- कुछ रिपोर्ट्स में BJP और TMC के बीच कांटे की टक्कर की स्थिति
- भवानीपुर सीट पर सुवेंदु अधिकारी ममता बनर्जी के खिलाफ शुरुआती बढ़त में
- नंदीग्राम सीट पर भी सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं
- शुरुआती ट्रेंड्स में भाजपा की बढ़त TMC के मुकाबले लगभग दोगुनी बताई जा रही
- राज्य की 293 सीटों पर मतगणना जारी, फाल्टा सीट का रिजल्ट बाद में आएगा
294 सीटों का गणित, 148 का बहुमत जरूरी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 148 सीटों के आंकड़े तक पहुंचना जरूरी है। इस बार सभी प्रमुख दलों ने अकेले चुनाव लड़ा है जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प बन गया है
2021 का रिजल्ट और इस बार की टक्कर
2021 विधानसभा चुनाव में TMC ने 215 सीटों के साथ बड़ी जीत दर्ज की थी जबकि BJP ने 77 सीटों के साथ मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई थी। इस बार का चुनाव ज्यादा कड़ा माना जा रहा है और एग्जिट पोल भी किसी साफ नतीजे की ओर इशारा नहीं कर रहे हैं
ममता बनर्जी बनाम शुभेंदु अधिकारी की टक्कर
इस चुनाव का सबसे बड़ा राजनीतिक फोकस ममता बनर्जी और उनके पूर्व सहयोगी व अब विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर है। नंदीग्राम और भबनीपुर जैसी सीटों ने इस मुकाबले को और ज्यादा हाई-प्रोफाइल बना दिया है
अन्य राजनीतिक खिलाड़ी भी मैदान में
इस चुनाव में कांग्रेस और वाम मोर्चा भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा सस्पेंड TMC विधायक हुमायूं कबीर की नई पार्टी ने भी कुछ क्षेत्रों में राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित किया है
SIR और वोटर लिस्ट विवाद
Special Intensive Revision (SIR) के तहत करीब 90 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने को लेकर विवाद भी सामने आया है। BJP ने इसे जरूरी प्रक्रिया बताया है जबकि TMC ने इसे पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करार दिया है
मतदान और सुरक्षा हालात
चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को हुआ था और कुछ जगहों पर पुनर्मतदान भी कराया गया। काउंटिंग सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, हालांकि कुछ स्थानों पर TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच तनाव की खबरें सामने आई हैं
Bhabanipur में तनाव और आरोप
भबनीपुर काउंटिंग सेंटर के बाहर TMC और BJP एजेंटों के बीच बहस की स्थिति देखी गई। TMC ने काउंटिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं जबकि प्रशासन ने सभी प्रक्रिया को नियमों के अनुसार बताया है
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स
राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार इस बार मुकाबला बेहद करीबी हो सकता है और किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना फिलहाल अनिश्चित बनी हुई है
सुबह 8 बजे शुरू होने वाली मतगणना के साथ यह साफ हो जाएगा कि ममता बनर्जी एक बार फिर सत्ता में वापसी करेंगी या BJP पहली बार पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने में सफल होगी





