ताज़ा खबरेंमौसम

Weather Update: देश में गर्मी दिखा रही है तेवर, यूपी बिहार समेत इन राज्यों में चलेगी लू

Weather Update: देश में गर्मी दिखा रही है तेवर, यूपी बिहार समेत इन राज्यों में चलेगी लू

देश के तमाम हिस्सों में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। इस समय देश में भीषण गर्मी के साथ लू चल रही है। आलम ये हैं कि इन राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं कई राज्यों में मानसून की आहट है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र, मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू, झारखंड और विदर्भ में अगले 2-3 दिनों तक लू चल सकती है। वहीं, देश के उत्तर पूर्वी हिस्सों में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश की संभावना है। 

राजधानी दिल्ली में मौसम का हाल 

देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की अनुमान है. वहीं, IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 जून तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना रह सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार से पांच दिनों में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, लिहाजा तापमान में और वृद्धि हो सकती है। 10 जून तक दिल्ली में आंधी-बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी।

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button