ताज़ा खबरेंमौसम

बद्रीनाथ में मौसम ने बदली करवट, भारी बर्फबारी के बाद टूटा ग्लेशियर, 57 मजदूर दबे

मौसम ने करवट बदली और प्रकोप बरसा दिया. दरअसल हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते निचले इलाकों में बारिश हो रही है. लेकिन शुक्रवार दोपहर हिमालयी बर्फबारी ने बड़ी तबाही मचाई और भारी बर्फबारी के बाद ग्लेशियर टूट गया. इस घटना में 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए.

 

उत्तराखंड के चमोली में भारी बर्फबारी से माणा गांव के पास अचानक से एक ग्लेशियर टूट गया. जानकारी के अनुसार माणा गांव के ऊपर ग्लेशियर टूटने से बॉर्डर रोड्स आर्गेनाईजेशन के 57 मजदूर उसमें दब गए हैं. हालांकि अभी तक 16 मजदूरों को बचा लिया गया है. घटना की जानकारी लगते है मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है और दबे हुए मजदूरों को निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है. SDRF, NDRF, जिला प्रशासन, आईटीबीपी और बीआरओ की टीमें मौके पर हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है.

 

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता IG नीलेश आनंद भरणे ने ANI को बताया, “सीमा क्षेत्र माणा में सीमा सड़क संगठन के कैंप के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है, जिसमें सड़क निर्माण में लगे 57 मजदूर फंस गए हैं. इन मजदूरों में से 10 मजदूरों को बचा लिया गया है और गंभीर हालत में माणा के पास सेना के कैंप में भेज दिया गया है.”

इस बीच, BRO(सीमा सड़क संगठन) के अधिशासी अभियंता CR मीना ने बताया कि मौके पर 57 मजदूर मौजूद हैं. तीन से चार एंबुलेंस भी भेजी गई हैं, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण बचाव दल को वहां पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, “चमोली जिले के माणा गांव के पास BRO द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य के दौरान कई श्रमिकों के हिमस्खलन में दबने का दुखद समाचार मिला. ITBP, BRO और अन्य बचाव दल द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है. मैं भगवान बद्री विशाल से सभी श्रमिक भाइयों की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं.”

बता दें माणा गांव भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित है. यह गांव भारत-चीन सीमा के पास बसा हुआ है. यह गांव बद्रीनाथ से लगभग 4 किमी की दूरी पर स्थित है.

वहीं, चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि संचार व्यवस्था काफी टॉप पर होने की वजह से सही-सही जानकारी नहीं मिल पा रही है.

 

बता दें पहाड़ी क्षेत्रों में बीते दो दिन से मौसम खराब है, जिसके चलते ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तो निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है. केदारनाथ धाम में बर्फबारी से ठंड का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है. यहां आईटीबीपी के साथ पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं.

Show More
Back to top button