विजयवाड़ा में डिवाइडर से टकराई EV कार, भीषण आग लगने से मासूम समेत 4 लोग जिंदा जले, 1 गंभीर - News Mobile
ताज़ा खबरेंभारतराज्य

विजयवाड़ा में डिवाइडर से टकराई EV कार, भीषण आग लगने से मासूम समेत 4 लोग जिंदा जले, 1 गंभीर

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के एनटीआर (NTR) जिला स्थित विजयवाड़ा वेस्ट बाईपास पर सोमवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। गुंटूर जिले के नंबुरु से एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर लौट रहे परिवार की इलेक्ट्रिक कार (EV) अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कार में भीषण विस्फोट के साथ आग लग गई।

हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक बच्चे और महिला समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

डिवाइडर से टकराते ही बनी आग का गोला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इलेक्ट्रिक कार विजयवाड़ा वेस्ट बाईपास से गुजर रही थी। इसी दौरान कार तेज रफ्तार में रोड डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद ईवी कार में जोरदार धमाका हुआ और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग का गोला बन गई।

कार के दरवाजे लॉक हो जाने और आग के तेजी से फैलने के कारण अंदर फंसे लोग खुद को बचा नहीं सके। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव की कोशिश की और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन तब तक 4 लोग दम तोड़ चुके थे।

पारिवारिक समारोह से लौट रहा था परिवार

पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी लोग नंबुरु गांव में आयोजित एक फैमिली फंक्शन से अपने घर नुन्ना लौट रहे थे। मृतकों की पहचान नुन्ना निवासी कोम्मारेड्डी रामदेव (39 वर्ष), उनकी मां कोम्मारेड्डी अरुणा (65 वर्ष), बहन तिगुरु विजया (30 वर्ष) और एक बच्चे के रूप में हुई है।

हादसे में घायल हुए पांचवें व्यक्ति को स्थानीय निवासियों और पुलिस की मदद से तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस ने जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और टक्कर के बाद बैटरी पैक में शॉट सर्किट/विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

देश-दुनिया की हर जरूरी अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाने के लिए NewsMobile की WhatsApp Community को फॉलो करें। 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

5 Comments

  1. This design is wicked! You definitely know how to keep a reader entertained.
    Between your wit and your videos, I was almost moved to start my own blog
    (well, almost…HaHa!) Fantastic job. I really enjoyed what you had to say,
    and more than that, how you presented it. Too cool!

  2. Wonderful blog! Do you have any suggestions for aspiring writers?
    I’m planning to start my own website soon but I’m a little lost on everything.
    Would you recommend starting with a free platform like WordPress or go
    for a paid option? There are so many options out there that I’m totally overwhelmed ..
    Any tips? Cheers!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button