Verified: क्या जमुई घटना पर चिराग पासवान ने इस्तीफे की बात कही? जानिए वायरल वीडियो का सच

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर उनके लोगों के साथ अन्याय हुआ तो वह एक मिनट में मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से जुड़े हालिया छेड़छाड़ के मामले से जोड़कर शेयर कर रहे हैं।

NM Verified की पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो को हालिया घटना से जोड़ना भ्रामक है। वीडियो में चिराग पासवान जो बयान दे रहे हैं, वह सितंबर-अक्टूबर 2024 का है और इसका जमुई की हालिया घटना से कोई संबंध नहीं है।
2024 का है वायरल वीडियो
NM टीम ने वायरल वीडियो के कुछ की-फ्रेम लेकर रिवर्स इमेज सर्च किया। सर्च के दौरान यही वीडियो ABP News की 1 अक्टूबर 2024 की एक रिपोर्ट में मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, चिराग पासवान ने यह बयान पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित LJP के SC-ST सेल के एक सम्मान समारोह के दौरान दिया था।
इसके अलावा सितंबर 2024 में प्रकाशित जागरण की एक रिपोर्ट में भी चिराग पासवान का यही बयान मौजूद है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें लगा कि संविधान या आरक्षण के अधिकारों के साथ अन्याय हो रहा है तो वह मंत्री पद से इस्तीफा देने में पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान उन्होंने अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के इस्तीफे का भी जिक्र किया था।
जमुई मामले पर भी चिराग ने दिया था बयान
हालांकि, चिराग पासवान ने जमुई की हालिया घटना पर भी प्रतिक्रिया दी है। 25 सितंबर 2026 को ANI की ओर से शेयर किए गए उनके बयान में उन्होंने ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई थी। उन्होंने मामले में जवाबदेही तय करने और उचित कार्रवाई की बात कही थी।
लेकिन यह बयान वायरल हो रहे इस्तीफे वाले वीडियो से अलग है। वायरल वीडियो में इस्तेमाल किया गया बयान करीब दो साल पुराना है।
#WATCH | Patna, Bihar | Union Minister Chirag Paswan says, “The series of incidents happening to young women is a matter of grave concern and is truly shameful. We certainly cannot evade accountability for these events; we cannot allow them to occur without appropriate action being taken. Regarding the Jamui incident, the local MP Arun Bharti, acted with great promptness; not only were arrests made, but an encounter also took place. Similarly, in the Samastipur incident, arrests were made immediately. However, I do not believe that arrests or encounters alone will put a stop to these occurrences. Action must also be taken against the officials under whose very noses such shameful acts are perpetrated. It is a matter of deep concern for me that criminals are carrying out such acts while our government is in power. The fact that their morale is so high—emboldening them to brazenly commit such misconduct in broad daylight—is a serious issue that should worry us all; it certainly worries me. I have discussed this with the Chief Minister, and we have clearly stated that we must adopt a ‘zero-tolerance’ policy regarding such matters. If even a single such incident occurs in Bihar during our tenure, it is a source of great shame for us. In such a situation, when incidents like this occur again, action should not be limited to the accused alone; the axe must also fall on those officials who turn a blind eye and allow such acts to take place right under their noses. We must ensure that the fear of the law is instilled in such anti-social elements to prevent future occurrences. It is our responsibility to provide a sense of security for our children, and we are working towards that goal.”
— ANI (@ANI) September 25, 2026
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
पड़ताल से साफ है कि चिराग पासवान के इस्तीफे वाला वायरल वीडियो 2024 का है। इसे जमुई की हालिया घटना से जोड़कर शेयर किया जा रहा है, जो भ्रामक दावा है।





