US Election Results 2020 : बाइडन ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, कमला बनेंगी उप राष्ट्रपति
काफी लम्बे समय के इंतज़ार के बाद आखिर वो घड़ी आगई है जिसका पुरी दुनिया को न केवल बेसब्री से इंतज़ार था बल्कि जिसपर सबकी निगाहें भी थी। अमेरिका के चुआव के नतीजों में सीएनएन और एपी ने दावा किया है कि जो बाइडेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की रेस में डोनाल्ड ट्रंप को हरा दिया है। इसके बाद जो बाइडेन को अमेरिका का 46वां राष्ट्रपति बताया जा रहा है। बता दे इससे पहले डेमोक्रेट पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने रिपब्लिकन से टकराव वाले 5 में से 4 राज्यों में डोनाल्ड ट्रंप पर बढ़त बना ली थी।
नतीजों के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान सभी राज्यों में गिनती पूरी होने के बाद ही होगा। हालांकि, इससे पहले ही बाइडेन को बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। हाउज ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी के बाद फिजी के PM ने भी बाइडेन को राष्ट्रपति बनने की बधाई दी। गौरतलब है कि वे ऐसा करने वाले पहले राष्ट्राध्यक्ष हैं।
जो बिडेन ने जारी किया बयान।
जो बाइडेन ने एक बयान जारी कर कहा है कि अमेरिकी जनता ने मुझमें और उपराष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस में जो विश्वास दिखाया है, वह उससे बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। कई रुकावटों के बावजूद जिस तरह से लोगों ने बड़ी संख्या में वोट किया, उससे पता चलता है कि अमेरिका के दिल में लोकतंत्र गहरा बसा हुआ है।
https://twitter.com/JoeBiden/status/1325118992785223682?s=20
बता दे इस चुनाव में बाइडन को 273 इलेक्टोरल वोट हासिल हुए है और किसी भी उम्मीदवार को यह चुनाव जीतने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट की ज़रूरत होती है। अब वह अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति होंगे। इसके साथ ही कमला हैरिस अमेरिका का उप राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला बन जाएंगी। इतना ही नहीं अमेरिका के उप राष्ट्रपति पद पर पहुँचने वाली वह पहली भारतीय हैं। तमिल मूल की कमला की मां चेन्नई से थीं, जबकि उनके पिता जमैका के हैं। कमला के पिता अश्वेत थे, इस लिहाज से वह अमेरिका की पहली अश्वेत उप राष्ट्रपति भी होंगी।
हिलेरी क्लिंटन ने भी किया ट्वीट।
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन ने कहा, ‘जनता ने अपनी बात कह दी है, उन्होंने जो बाइडन और कमला हैरिस को हमारा राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति चुना है। यह अमेरिका के लिए नया पेज है, यह ट्रंप को खारिज करना है।’
The voters have spoken, and they have chosen @JoeBiden and @KamalaHarris to be our next president and vice president.
It's a history-making ticket, a repudiation of Trump, and a new page for America.
Thank you to everyone who helped make this happen. Onward, together. pic.twitter.com/YlDY9TJONs
— Hillary Clinton (@HillaryClinton) November 7, 2020
चुनाव जीतने के बाद आई कमला हैरिस की पहली प्रतिक्रिया।
.@KamalaHarris calls @JoeBiden after he is declared winner of the 2020 presidential election: "We did it, Joe!"@KamalaHarris #KamalaHarris #VicePresident #USAElection2020 #USElectionResults #Election2020 pic.twitter.com/UbsXznbICB
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) November 7, 2020






hgh tabletten kaufen
References:
https://hedgedoc.eclair.ec-lyon.fr/oq3sjctASW-Ue9E5OvAxtw/