भारत

UPSC सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट घोषित, ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 22 अप्रैल को यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है. इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस में शक्ति दुबे ने रैंक 1 हासिल किया है. वहीं हर्षिता गोयल दूसरे और डोंगरे अर्चित पराग तीसरे स्थान पर हैं.

 

सबसे प्रतिष्ठित मानी जाने वाली सेवा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में इस बार कुल 180 पद भरे जाएंगे. इनमें से 73 पद अनारक्षित, 24 एससी, 13 एसटी, 52 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आरक्षित हैं.
वहीं IPS यानी भारतीय पुलिस सेवा के लिए इस साल 150 पद घोषित किए गए हैं. इसमें 60 पद अनारक्षित, 23 एससी, 10 एसटी, 42 ओबीसी और 15 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं.

 

यूपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर शॉर्टलिस्ट प्रारूप में रिजल्ट जारी किया है. इसमें यूपीएससी सीएसई उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर हैं.

 

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए “UPSC Civil Services Final Result 2024” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब एक नया पीडीएफ फाइल खुलेगा, जिसमें रोल नंबरों की सूची दी गई होगी.
  • इसमें अपना रोल नंबर ध्यान से देखें.
  • इस फाइल को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट लेकर रख लें.
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button